छत्तीसगढ़

यह हमला देशवासियों पर नहीं, पूरी मानवता पर हमला: सुनील

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों की मौत पर पूरे देश मे शोक की लहर है। शुक्रवार की शाम मस्तूरी युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में नवाडीह चौक में मृतकों की आत्मा को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
उपस्थित युवकों ने आतंकवादी के कायराना हरकत पर दुख एवं आक्रोश जताया। सभा मे मौजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके सतगति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष भोई , उमेश चंद्राकर , जनपद सदस्य प्रतिनिधि विजय गुप्ता , युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी, नीलू खरे , ऋषभकांत विजय , प्रीतम सूर्यवंशी , कमलेश खरे , कैलाश सूर्यवंशी , राज सूर्यवंशी , जय घोंसले ,अविनाश लैहर्षण , हिमांशु लहरिया , समीर भवानी, अभय मंजारे , वीरेंद्र , प्रदीप केशरवानी , तनुष लैहर्षण , दुर्गेश लैहर्षण , जन्मजाय पटेल , हितेश , अर्जुन, अंकित, गेंदराम पटेल सहित बड़ी संख्या में युकां कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मस्तूरी विधानसभा युकां अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि यह हमला देशवासियों पर नहीं , पूरी मानवता पर हमला है। हमें एकजुट होकर शांति और सौहाद्र का संदेश देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button