छत्तीसगढ़

अक्षय तृतीया पर मनरेगा के तहत सीपत में तालाब गहरीकरण की हुई शुरुआत

- गहरीकरण से जल का अधिक मात्रा में होगा संग्रहण

  • मनरेगा योजना लोगों के लिए वरदान साबित: मनीषा योगेश
    सीपत (हिमांशु गुप्ता)। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचायत सीपत के गौरवशाली निस्तारी तालाब सूंघा (पैठू) में शासन की महत्वपूर्ण योजना रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का शुरुआत किया गया।
    इस अवसर पर ग्राम के सरपंच मनीषा योगेश वंशकार ने श्री$फल तोडक़र किया। सरपंच मनीषा योगेश वंशकार ने उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू व सभी पंचों के साथ मिलकर मिट्टी उठाकर, तालाब गहरीकरण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान रोजगार सहायक संजय गढेवाल ने मेट के साथ पंजीकृत मनरेगा मजदूरों द्वारा किए गए गहरीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। सरपंच मनीषा योगेश वंशकार ने कहा कि यह योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों का लाभ लेकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर रहे हैं।
    गहराई कम होने से तालाब जल्दी सुख जाता था। अब इस समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगा। गहरीकरण से यहां अधिक मात्रा में जल संग्रहण किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने तालाब गहरीकरण के उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि पहले इस तालाब में कम पानी रहता था। जिससे तालाब का पानी बहुत गंदा हो गया था और हवा चलने पर इसकी बदबू दूर तक देती थी।
    बारिश खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही यह सूख जाया करता था। तालाब गहरीकरण के उपरांत यहां पानी काफी भरा रहता है साथ ही यह तालाब काफी सुंदर दिखाई देता है। अब ग्रामीणों को निस्तारी के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी पंचगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button