छत्तीसगढ़

सप्त दिवसीय हनुमत महायज्ञ व संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम आयोजित

उक्त कार्यक्रम 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई रखा गया

मनेंद्रगढ़ (आशुतोष चतुर्वेदी)। श्री हनुमान जी एवं श्री अनंत विभूषित फलाहारी बाबा जी की महान कृपा से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम प्रिया दास जी के आशीर्वाद से वर्तमान महंत श्री श्री 108 रामेश्वर दास जी महाराज विजय टेकरी मंदिर के सानिध्य में सप्त दिवसीय से हनुमत महायज्ञ एवं संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई रखा गया है। सप्त दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रवक्ता डॉ .श्री राम प्रपन्नाचार्य श्री महाराज श्री धाम वृंदावन ,बाल कथा व्यास श्री आदित्य नारायणाचार्य ने भागवत कथा के चौथे दिन गजेंद्र उपखयान, वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव ,श्री कृष्ण जन्मोत्सव, कथा के पांचवें दिन 3 मई को नंदोत्सव, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा की कथा व्यास जी के मुखारविंद से सुनाई गई एवं जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों महिला पुरुष भगवान के जन्म उत्सव पर झूम-झूमकर नाचे-गाए, बधाइयां दी, मिष्ठान, फल, फूल न्योछावर बाटे गए । अंत में आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा के आज छठवें दिन 3 मई शनिवार को वृंदावन से पधारे महाराज बाल कथा व्यास श्री आदित्य नारायणाचार्य श्री महाराज रासपंचाध्यायी , रुक्मणी विवाह, द्वारिका लीला सुनाई जाएगी। आयोजक मंडल ने समस्त धर्मावलंबियों ,भागवत प्रेमियों को समय पर शाम 3 बजे विजय हनुमान टेकरी कथा स्थल पर पहुंचकर भागवत कथा का रसास्वादन करने के लिए अपील की है।

Related Articles

Back to top button