तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। आयुष संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोगी व्यक्ति के रोग निवारण उद्देश्य हेतु दिनांक 14 मई को स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में आयुष चिकित्सकों द्वारा नए पुराने वातरोग, चर्मरोग, उदररोग, स्त्रीरोग श्वास रोग, मधुमेह, अर्शरोग (बवासीर), मानसिक रोग, पीलिया, पथरी, मूत्रादि रोगों का निदान, उपचार, परामर्श एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधि का वितरण किया जायेगा।
ग्रीष्म ऋतु जन्य विकार एवं बचाव की जानकारी के साथ रोग संबंधी योग परामर्श, दिनचर्या, ऋतुचर्या तथा संतुलित आहार की जानकारी दी जावेगी। शिविर में ब्लड़ प्रेशर, नेत्र, सुगर की जाँच की जावेगी। समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान: सांस्कृतिक भवन, गुरु घासीदास चौक, तिल्दा नेवरा शासकीय आयुर्वेद औषधालय, नेवरा विकासखंड तिल्दा में आयोजित की गई है। उक्त जानकारी डॉक्टर अरविंद पाठक ने दी है।



