छत्तीसगढ़

नगर सैनिक भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून को

रजिस्ट्रेशन 30 मई तक

कांकेर, 15 मई। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर सेना विभाग 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास के लिए) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य के 04 जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में संपादित की जाएगी। शारीरिक दक्षता में पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट
https://vyapamcg.cgstate.gov.in लिंक में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है। जिसकी अंतिम तिथि 30 मई सायं 05 बजे तक निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button