छत्तीसगढ़

सीपत प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं शहीद विनोद के माता पिता सहित दसवीं बारहवी के टॉपर्स का सम्मान कल

ग्रामीण पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात

  • – विधायक , कलेक्टर , एसपी , एनटीपीसी ईडी होंगे शामिल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्रामीण पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात के रूप में सीपत में नवीन एवं सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण कल बुधवार28 मई को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।


इस विशेष अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया होंगे, जबकि अध्यक्षता बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) और एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
वहीं, विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, जनपद मस्तूरी के सभापति मनोज खरे और ग्राम पंचायत सीपत की सरपंच मनीषा योगेश वंशकार शामिल रहेंगी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब सीपत द्वारा शहीद विनोद कौशिक के माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सीपत तहसील क्षेत्र के कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तैयारियों को सीपत प्रेस क्लब द्वारा अंतिम रूप दिया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button