आज कम्प्यूटर का युग, आत्मनिर्भर बनने हर एक व्यक्ति में कोई न कोई स्कील जरूरी : कमलेश
- नाइस्टेक कम्प्यूटर एजुकेशन संस्था में छात्रों को भावपूर्ण व समारोहपूर्वक दी गई विदाई

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। हर अंत एक नई शुरुआत का संकेत होता है। हमारे विद्यार्थी जहां भी जाएं, वहां अपने ज्ञान और संस्कारों से इस नाइस्टेक संस्था का नाम रोशन करें।
उक्त विचार मुख्य रूप से उपस्थित कौडिय़ा पंचायत के सचिव कमलेश जायसवाल ने नवाडीह सीपत के नाइस्टेक कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर में डीसीए व पीजीडीसीए के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर गरीबी को दूर करना है तो शिक्षा बहुत जरूरी है। आज का दौर कम्प्यूटरीकृत दौर है। आज हर एक व्यक्ति को यदि आत्मनिर्भर बनना है तो उनके पास कोई न कोई हुनर होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने शिक्षा के साथ साथ कंप्यूटर शिक्षा को बहुत जरूरी बताते हुए कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा कौशल विकास के अंतर्गत आता है। छात्र का जीवन बेहद ही संघर्ष का जीवन होता है। इसमें जो छात्र जितना ही संघर्ष करेगा, उतना ही वह भविष्य में आगे बढ़ेगा। किसी भी सफलता को पाने के लिए व्यक्ति को कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
इस दौरान सभी छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया और शिक्षकों तथा दोस्तों के साथ बिताए गए पलों को याद किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कहा कि इस संस्था में वास्तविक में एक शिक्षा का माहौल है। यहां से कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई विद्यार्थी आज अनेक स्थानों पर जॉब कर रहे है। ये उनके लिए गौरव की बात है।
सभी छात्रों ने संस्था की संचालिका श्रीमती शशिलता जायसवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार जताया। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित बच्चों को संस्था के द्वारा उपहार देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसके बाद संस्था की संचालिका श्रीमती शशिलता जायसवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहन और ज्ञान के शब्द साझा किए।
उन्होंने आगे कहा कि आपने जो भी प्रशिक्षण के दौरान सीखा है उसे अपने जीवन मे ईमानदारी पूर्वक उपयोग करें। आज कम्प्यूटर का युग है इसके बिना कोई भी जॉब नहीं मिल सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओ को जीवन मे अनुशासन को होना भी बहुत जरूरी बताया। उन्होंने छात्रों से आह्रान किया है यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो बेझिझक यहां आकर मदद ले सकते है। श्रीमती जायसवाल ने संस्था के छात्रों के भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना की।
इसके बाद संचालिका सुपुत्र प्रथमेश जायसवाल ने अपने लाइफ में कैसे सफल बनना है। इसके बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सहायक शिक्षिका सुश्री विनीता बघेल सहित बड़ी संख्या में संस्था के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस तरह फेयरवेल पार्टी जीवन की यादों को हमेशा के लिए संजोने वाला एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। अंत मे एक सामूहिक $फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



