देश / विदेश

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
रक्षामंत्री ने एक्स पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button