छत्तीसगढ़

बी.एड. (विभागीय) प्रशिक्षण के लिए अनंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

20 जून तक कर सकते है दावा-आपत्ति

रायपुर 13 जून। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर द्वारा बी.एड. (विभागीय) सत्र 2025-27 हेतु अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्च://ष्ह्लद्गह्म्ड्डद्बश्चह्वह्म्.शह्म्द्द/ एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यष्द्गह्म्ह्ल.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी दिनांक 12 जून 2025 से 20 जून 2025 तक चयन सूची व प्रतीक्षा सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दावे-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक 07 में प्रवेश प्रभारी के समक्ष कार्यालयीन समय में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button