छत्तीसगढ़

डॉक्टर सेवा के प्रतीक, एनटीपीसी सीपत में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत में मंगलवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।विदित हो कि भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक और भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है, जिनका जन्म और निधन दोनों 1 जुलाई को हुआ था।
डॉ. बी.सी. रॉय न केवल एक कुशल डॉक्टर थे, बल्कि पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की सेवा की। इस अवसर पर श्री अनिल शंकर शरण, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) ने डॉ भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा उनकी समस्त टीम को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि मानव जीवन के हर पड़ाव में डॉक्टर की सेवा की जरूरत होती है और डॉक्टर मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
उन्होंने भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया। डॉ भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा एनटीपीसी सीपत अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए गए कदम की भी सराहना की। जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) ने भी सभी डॉक्टर को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित अनिल शंकर शरण, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) तथा जयप्रकाश सत्यकाम, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) ने एनटीपीसी सीपत अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर के द्वारा दिये गए योगदान को अभिनन्दन करते हुए उन्हें अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button