
रायपुर। भारतीय रेलवे ने आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय-सीमा में बदलाव करते हुए अब पहला चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले जारी करने का फैसला लिया है, जिससे आपातकालीन कोटा (Emergency Quota – EQ) के आवेदन की प्रक्रिया भी पहले पूरी करनी होगी। यह नई व्यवस्था 14 जुलाई से पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में लागू की जा रही है।
क्या है नया नियम?
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बर्थ आवंटन में पारदर्शिता के लिए श्वक्त आवेदन की समय-सीमा को ट्रेन छूटने से पहले एक दिन करने का निर्देश दिया है। इससे पहले श्वक्त आवेदन अंतिम समय तक स्वीकार किए जाते थे।
EQ आवेदन की नई समय-सीमा:
सुबह 5:00 से दोपहर 2:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए
श्वक्त आवेदन एक दिन पहले शाम 4:00 बजे तक
दोपहर 2:01 से शाम 7:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए
EQ आवेदन एक दिन पहले शाम 5:00 बजे तक
शाम 7:01 से रात 11:59 के बीच प्रस्थान वाली ट्रेनों के लिए
उसी दिन ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले तक आवेदन
रात 12:00 से सुबह 5:00 बजे के बीच प्रस्थान वाली ट्रेनों के लिए
ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले तक या अधिकतम शाम 5:00 बजे तक, जो बाद में हो
पहला चार्ट कब बनेगा?
सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे
बाकी सभी ट्रेनों के लिए पहला चार्ट प्रस्थान से 8 घंटे पहले
दूसरे चार्ट की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं
रेलवे ने बताया कि इससे श्वक्त मामलों को पहले निपटाया जा सकेगा और चार्टिंग प्रक्रिया अधिक संगठित और सटीक होगी। साथ ही, यात्रियों को अंतिम समय की असुविधा से भी राहत मिलेगी।
श्वक्त आवेदन केवल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाणिज्य विभाग, रायपुर में ही स्वीकार किए जाएंगे। यात्रियों से समय का पालन करने की अपील की गई है।
यह बदलाव आपात स्थिति में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। रेलवे ने सभी संबंधित यात्रियों को समय से आवेदन जमा करने की सलाह दी है।




