
रायपुर। सामाजिक सरोकार संबंधित सेवाकार्यों में पिछले 23वर्षों से संलिप्त प्रगतिशील यादव महासंघ सकारात्मकता की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए अनिद्रा, अवसाद, तनाव, अतिक्रोध, चिड़चिड़ापन, नशे की लत, कुंठा से पीडि़त जनमानस के लिए, रविवार दिनांक 27 जुलाई को प्रात: 10बजे से दोपहर 2बजे तक बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में मेंटल हेल्थ चेकअप सह अवेयरनेस कैंप का आयोजन कर रहें हैं ।
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि शिविर के पहले चरण में डॉ गीतेश अमरोहित (एम.पी.टी) मानसिक बीमारी के रूटकॉज़ पर प्रकाश डालेंगे तदोपरान्त डॉ अभिषेक गुप्ता (एम.डी.) पंजीकृत मरीजों का परीक्षण कर उन्हें बीमारी के निदान और उससे संबंधित सलाह देंगे। इस अवसर पेंड्रा गौरेला के चेरी मेडिकल शॉप का काउंटर एवं प्रतिभा नर्सिंग कॉलेज, नया रायपुर के छात्र छात्राएं विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे । यह जानकारी प्रगतिशील यादव समाज ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।



