छत्तीसगढ़

बच्चों का आत्मविश्वास ही उनका उज्ज्वल भविष्य गढ़ेगा : प्राचार्या तारागिरी

ग्रीन डे पर नन्हे-मुन्नों की हरियाली भरी प्रस्तुति ने मोहा मन

विरानी पब्लिक स्कूल के मंच पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता , कविता गीत-स्लोगन से किया सबका मनमोहक स्वागत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत में आयोजित ग्रीन डे कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा से सबका मन जीत लिया। नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने हरियाली के संदेश से ओतप्रोत इस आयोजन में रंग-बिरंगी वेशभूषाओं में सजकर मंच पर कविता, गीत, स्लोगन और ज्ञानवर्धक संवादों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बच्चों ने हरे-भरे पेड़, सब्जियाँ, फल, फूल, डॉक्टर, फौजी, किसान आदि की झलक अपने अद्भुत रूप में प्रस्तुत की। उनकी सजीव अभिव्यक्तियों ने शिक्षकों और पालकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन से हुआ, जिसमें स्कूल की प्राचार्या श्रीमती तारागिरी, शिक्षिका पूनम मंडल, प्रदीप पांडेय और धनेश्वरी भार्गव उपस्थित रहीं। प्राचार्या श्रीमती तारागिरी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि बच्चों की रंग-बिरंगी पोशाकें और मासूम प्रस्तुतियाँ हम सबके दिल को छू गईं। ऐसे मंच उनके आत्मविश्वास को निखारते हैं और आने वाले कल को सुनहरा बनाते हैं।
कार्यक्रम में पालकों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें नीलिमा गुप्ता, आशा गुप्ता, संजय मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, आरती गुप्ता, अंजू खरे, श्वेता सिंह क्षत्री, अंजलि पटेल, गोमती वस्त्रकार, आरती राठौर, रागिनी राठौर, विमल तिवारी, प्रभा यादव, प्रियंका डोंगरे, डाली गोस्वामी, योगिता पटेल, सुमन केवट, एम ए अश्वथी, पी. अनुषा, प्रियंका सूर्यवंशी, रजनी भोई, विश्वांत डहरिया, निरंजन दास मानिकपुरी, माधुरी राठौर, अन्नपूर्णा, शशि वंशकार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन दीपक राठौर ने किया। ग्रीन डे की यह हरियाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बनकर छा गई।

Related Articles

Back to top button