छत्तीसगढ़राजधानी

24 लीटर शराब एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

रायपुर, 23 जुलाई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलौदाबाजार वृत्त के अंतर्गत थाना बलौदाबाजार क्षेत्र के ग्राम सुढ़ेली में आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी धन्नू भारती पिता मेहतर के कब्जे से 24 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। जब्त महुआ शराब का बाजार मूल्य लगभग 4,800 रुपये तथा महुआ लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 24,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालयीन अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button