छत्तीसगढ़राजधानी

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक नि:शुल्क अध्ययन का अवसर

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के उद्देश्य से जिलों में संचालित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु ’’अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ संचालित है। योजनांतर्गत अनुबंधित निजी आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिलाया जाकर कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जावेगा। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त 2025 तक विभागीय वेबपोर्टल-
द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यद्धह्म्ड्डद्वद्ग1द्भड्ड4ड्डह्लद्ग.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ/
तथा मोबाईल ऐप-  Shramev Jayate  के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील कर अपने बच्चों का इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सचिव श्री गिरीश राम टेके ने बताया कि आवदेक जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button