तिल्दा नेवरा। भव्य कांवड़ यात्रा जि़ला पंचायत रायपुर क्षेत्र क्र. 06 में निवासरत भाईयो एवं बहनों के साथ जिला पंचायत रायपुर क्षेत्र क्र. 06 सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास के सभापति समाजसेवी श्रीमती शैल महेंद्र साहू के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली जावेगी। 3 को जो कि ग्राम- कोहका से जल लेते हुए निज निवास ग्राम – तुलसी से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक के लिए प्रस्थान करेंगे जो ग्राम – सरोरा एवं साँकरा वाले रास्ते से भगवान भोलेनाथ जमीन से निकले हुए बाबा सोमनाथ धाम पहुँचेंगे। जिसमें समय 12 बजे लखना ग्राम – लखना चौक पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी शामिल होंगे एवं भव्य पैदल कावड़ यात्रा के साथ बाबा भोलेनाथ सोमनाथ धाम महादेव को जल अर्पित कर आशीर्वाद लेंगे जिसमे भारी संख्या में कावडिय़ा पहुँचेंगे।



