छत्तीसगढ़

रोजगार ही नहीं, आत्मनिर्भरता का मार्ग भी है बीमा क्षेत्र: प्राचार्य खेर

एलआईसी में रोजगार की संभावनाओं पर रोशनी, सीपत महाविद्यालय में कार्यशाला सम्पन्न

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत में शुक्रवार को पीएम–ऊषा के करियर गाइडेंस गतिविधियों के अंतर्गत ‘भारतीय जीवन बीमा निगम में रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ श्री प्रदीप कुमार त्रिवेदी (शाखा प्रबंधक) एवं सुश्री विभूति तिर्की (विकास अधिकारी), भारतीय जीवन बीमा निगम, सेटेलाइट ऑफिस सीपत उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को भारतीय जीवन बीमा निगम की कार्यप्रणाली, पद संरचना, शैक्षणिक एवं कौशल योग्यता, भर्ती प्रक्रिया सहित बीमा व्यवसाय की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीवशंकर खेर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बीमा क्षेत्र युवाओं को न सिर्फ रोजगार का अवसर देता है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा में योगदान का भी अवसर प्रदान करता है। छात्रों को चाहिए कि वे एलआईसी जैसे संगठनों में करियर बनाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम प्रसाद चन्द्रा एवं भूपेन्द्र देवांगन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री जीवन प्रभाकर गोरे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीएम–ऊषा नोडल अधिकारी डॉ. आर. एन. पटेल, प्राध्यापकगण श्रीमती नीना वखारिया, श्रीमती श्वेता पंड्या, डॉ. शुभ्रा मिश्रा, डॉ. हेमपुष्पा नायक, शत्रुघन धृतलहरे, डॉ. माधुरी व्यास, सुमन वर्मा, सृष्टि माखीजा, दीपेश जोशी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button