सरस्वती निशुल्क सायकल योजना से छात्राओं को मिली रफ्तार, शिक्षा हुई सुगम
सेजेस पंधी में साइकिल वितरण , 9वीं की 68 बालिकाओं को मिला सायकिल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंथी में शनिवार को सरस्वती निशुल्क सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने की। सायकल वितरण समारोह में कुल 56 छात्राओं को सायकल प्रदान की गई। प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र में कुल 68 छात्राओं को सायकल का लाभ मिलेगा।
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा ने कहा कि पहले दूर-दराज से आने वाली बेटियों को शिक्षा छोडऩी पड़ती थी, पर अब यह योजना उनकी पढ़ाई को निरंतरता दे रही है। इस मौके पर रेवाशंकर साहू की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्हें छात्राओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और शिक्षा को लेकर सक्रियता के लिए जाना जाता है।
मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि शासन की यह पहल छात्राओं के लिए शिक्षा की दूरी कम करती है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए छात्राओं की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन भी दिया. कार्यक्रम में जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, मंडल महामंत्री श्यामलाल पटेल, समिति सदस्य ममता वस्त्रकर, लव यादव, जोहान वस्त्रकर, नीरज श्रीवास, कृष्ण कुमार भट्ट, बसंत पुरी गोस्वामी, पंधी सरपंच वीरेंद्र साहू, देवरी सरपंच रीता रात्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की व्याख्याता हेमलता वर्मा, रोमा सरकार, माधुरी कौशिक, मॉली गुइन, तिशू शुक्ला, हेमंत शर्मा, केशनी साहू, सुरेश टाइगर, सुभाश्री साहू, अपर्णा त्रिपाठी, मनोज गुरुदीवान, ओमप्रकाश दुबे, कमला चंद्रा, माधवी यादव, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपाठक सुनील पोपटानी एवं शिक्षक आरती शुक्ला, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र गौरहा सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रीति पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन हेमलता वर्मा ने व्यक्त किया।




