छत्तीसगढ़राजधानी

संजय केमिकल में लगी आग, एक घायल

तिल्दा-नेवरा। समीपस्थ ग्राम बरतोरी में संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह लगभग 9 बजे के आसपास आग लगने की जानकारी मिली। तिल्दा नेवरा पुलिस थाना सहित तिल्दा-नेवरा एस डी एम एवं तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे। रायपुर सहित आसपास के कई कारखाने से अग्निशामक यंत्र की गाड़ी बुलवाई गई थी। कई घंटे तक आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। दोपहर लगभग 4:00 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था परंतु कई स्थानों से उसके बाद भी धुआ उठ रहा था जिसे पूरी तरह काबू में करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। बताया जाता है कि इस भीषण अग्निकांड में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका नाम नेतराम बरेट ग्राम खोखरा जिला जांजगीर चांपा निवासी के रूप में हुई है जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कर दिया गया है। संजय केमिकल प्लांट में कितने का नुकसान हुआ यह बताने में कर्मचारी अधिकारी ने अपनी असमर्थता बताई।

Related Articles

Back to top button