
गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा, शराब, जुआ सट्टा पर कड़ी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये थे जिसके परिपालन में दिनांक 26 जनवरी 25 को थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक नीला काला लाल रंग का हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 23 एल 5677 में एक नीले रंग के पि_ू बैग में अवैध मादक दीगर प्रांत उड़ीसा से कोसमी मार्ग होते हुए छुरा की ओर आ रहे हैं कि सूचना तस्दीक पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार हमारा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर मोटर साइकिल को रोक कर नाम पता पूछने एवं तलाशी लेने पर लालजी निषाद एवं नरेंद्र यादव के पास से पीट्टू बाग में छुपाया हुआ 04 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ समक्ष वाहन के बरामद किया गया।
उक्त गांजे का कीमत लगभग 40,280 रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामग्री को कब्जा पुलिस ने कर लिया गया। उक्त दोनों अरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये से दोनों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में दोनों के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम व हमराह टीम की विशेष भूमिका रही।


