छत्तीसगढ़

नपा मनेंद्रगढ़ भाजपा ने प्रतिमा यादव को वहीं कांग्रेस ने प्रभा पटेल को प्रत्याशी घोषित की

मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने 2025 नगरी निकाय चुनाव के लिए एमसीबी जिले के समस्त नगर पंचायत की सूची जारी कर दी है । जिसके अनुसार नगर पंचायत खोंगापानी से अध्यक्ष पद के लिए वंदना विश्वकर्मा पति सत्यनारायण विश्वकर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोंगापानी को अध्यक्ष पद के लिए एवं नगर पंचायत नई लेदरी से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को एवं झगड़ाखान नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती चंपा जायसवाल पति उमेश जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है वहीं नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रतिमा यादव को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं कांग्रेस कमेटी द्वारा महेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती प्रभा पटेल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेद्रगढ़ को अपना प्रत्याशी घोषित कर दी है। इसी प्रकार एमसीबी जिले के समस्त नगर पंचायत के लिए लिए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है जिसमें नगर पंचायत झगड़ा खांड मैं अध्यक्ष पद के लिए एवं नगर पंचायत नई -लेदरी मैं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु दास पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को अपना प्रत्याशी घोषित की है।
इसी प्रकार नगर पंचायत खोंगा पानी से अध्यक्ष पद के लिए रामा यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दी है। नहीं लेटरी से विष्णु दास को एवं झगड़ा खांड से श्रीमती रीना रमेश यादव को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित की है।

Related Articles

Back to top button