छत्तीसगढ़राजधानी

वन विभाग की विशेष टीम ने 26 नग नाग तोतों के साथ एक को किया गिरफ्तार

बेचने की कोशिश में था

गरियाबंद। वन विभाग की विशेष टीम ने चीन तालाब के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो 26 नग नाग तोतों को बेचने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के पास से तोते बरामद किए गए, जिन्हें वह अवैध रूप से बेचने ले जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, वन विभाग की टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, और ट्रैकिंग के बाद गुरुवार सुबह आरोपी को दो थैलों में तोतों के साथ पकड़ लिया। आरोपी इन तोतों को 200-300 रुपये में खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर वन विभाग ने उसे अपने रेस्ट हाउस में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button