छत्तीसगढ़राजधानी

जिला पंचायत गरियाबंद चुनाव का दंगल: क्षेत्र क्रमांक 07 में 03 कांग्रेस नेता आपस में टकराने तैयार, कांग्रेस कार्यकर्ता असमंजस में किसके प्रचार में जाए और किसके में न जाए

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय नेताम एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल ध्रुव के मैदान में

ताल ठोकने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता असमंजस में

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 में कांग्रेस द्वारा किसी एक को प्रत्याशी घोषित करने पर पार्टी को उठाना पड़ सकता है नुकसान

गरियाबंद। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का चुनावी बिगुल बजाने के बाद गरियाबंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 में मुकाबला काफी रोचक होता नजर आ रहा है इन दोनों नाम निर्देशिका नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से कांग्रेस के तीन नेता आपस में भीडऩे को तैयार हो गए हैं जिससे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों में चुनाव प्रचार को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है और किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर कोई भी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चुनाव प्रचार में नहीं निकल पा रहे हैं क्योंकि तीनो प्रत्याशी कांग्रेस के ही दावेदार दिखाई दे रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधानसभा के प्रत्याशी रहे संजय नेताम , ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल, दर्रीपारा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ध्रुव चुनावी मैदान में अपना ताल ठोक रहे हैं और तीनों कांग्रेस नेता आपस में टकराने को तैयार है।
ऐसी स्थिति में यदि कांग्रेस हाई कमान द्वारा किसी एक को भी प्रत्याशी घोषित करने पर इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है क्योंकि कांग्रेस की तीनों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं ज्ञात हो कि इसके पूर्व संजय नेताम क्षेत्र क्रमांक 08 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए थे और इस बार क्षेत्र क्रमांक 08 महिला सीट आरक्षित होने के कारण संजय नेताम को अपने पुराने क्षेत्र को छोडक़र क्षेत्र क्रमांक 7 से चुनाव लडऩा पड़ रहा है, संजय नेताम लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
महिला कांग्रेस मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपील द्वारा भी पिछले दो वर्ष से जिला पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दिया गया था और लगातार क्षेत्र के गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है और पिछले दो वर्ष से लगातार मेहनत कर रहे हैं महिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रियंका कपिल स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ जुड़ी होने के कारण उन्हें महिलाओं का भारी जन समर्थन मिल रहा है महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल ने चर्चा में बताया उनका जीत पक्का है और उन्हें पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है वह पिछले दो वर्षों से जिला पंचायत चुनाव के लिए तैयारी में लगी हुई है।
वही दार्रीपारा कोसमी क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ध्रुव चुनावी मैदान में अपना ताल ठोक दिया है और युवा होने के कारण उन्हें युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
ज्ञात होगी कि पंचायत चुनाव में गरियाबंद जिले के देवभोग में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने के बाद लगातार वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा पार्टी छोडऩे लंबी लाइन लग गई है वर्षों से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी पार्टी छोड़ रहे हैं या कांग्रेस से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं ऐसे में जिला पंचायत सदस्य के लिए यदि पार्टी द्वारा किसी एक को अधिकृत घोषित किया जाता है तो ऐसे में फिर बगावत की सुर उठने की संभावना देखने को मिल रही है ऐसी स्थिति में किसी एक को अधिकृत प्रत्याशी घोषित करना चुनौती पूर्ण कार्य होगा, और इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button