छत्तीसगढ़
10, 13 और 17 फरवरी को रद्द रहेगी तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस
बिलासपुर। सिकंदराबाद रेल मंडल के खम्मम स्टेशन में काजीपेट-विजयवाड़ा सेक्शन के मध्य में तीसरी रेलवे लाइन का काम ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस वजह से कोरबा-तिरुवनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस फरवरी माह में तीन दिन रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा सेक्शन के मध्य खम्मम रेलवे स्टेशन में यह काम 10 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस वजह से 10, 13 और 17 फरवरी को तिरुवनंतपुरम उत्तर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22648 तिरुवनंतपुरम उत्तर -कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।



