छत्तीसगढ़

3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदान के लिए तीन दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की है। दरअसल, प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 फरवरी , 17 फरवरी और 20 फरवरी को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 23 फरवरी को भी मतदान होना है, लेकिन यह दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सरकार ने यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने और नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया है।

Related Articles

Back to top button