
रायपुर । नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनल चौबे के लिए जनसमर्थन और आशीर्वाद मांगने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में जन आशीर्वाद यात्रा रोड में शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत भनपुरी चौक पहुंचे जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम , सांसद और चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, चुनाव सहसंचालक व विधायक राजेश मूणत, विधायकगण सुनील सोनी, मोतीराम साहू ,पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे , सहित अन्य भाजपा नेता प्रचार रथ में सवार होकर सवार होकर जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से रायपुर शहर की जनता से रायपुर निगम में महापौर हेतु मीनल चौबे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आशीर्वाद मांगा।
जन आशीर्वाद यात्रा रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ ना सिर्फ हम छत्तीसगढ़ वासियों का अपितु भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनों का प्रदेश है उनका स्वप्न था कि छत्तीसगढ़ को देश के उत्कृष्ट राज्यों में शामिल करना था प्रदेश के सर्वांगीण विकास जैसे अधोसंरचना , शिक्षा , स्वास्थ्य बेहतर जीवन शैली , आधुनिकीकरण जैसी विभिन्न सुविधाओं से संपन्न प्रदेश का निर्माण अटल जी का स्वप्न था और इसलिए भारतीय जनता पार्टी का मुख्य स्लोगन है हमने बनाया है हम ही संवारेंगे और रायपुर नगर निगम को लेकर भी हमारा लक्ष्य है देश की सर्वश्रेष्ठ नगर निगम में शुमार करना है और निश्चित ही हम रायपुर नगर निगम को देश के मेट्रो शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रहे है हमने सदैव जनता से किए वादे सिरे से पूरे किए हैं चाहे बात महतारी वंदन योजना की हो , किसानों को बोनस देने की या गरीब के सर पर पक्की छत का सपना पूरा करने की हमने हर वादे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी आज प्रदेश के धर्म प्रेमियों को हम रामलला दर्शन की योजना के माध्यम से हजारों प्रदेश वासियों को निशुल्क अयोध्या में निर्मित भव्य श्री राम मंदिर का दर्शन करवाया। उन्होंने आगे कहा कि आप रायपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे और भाजपा पार्षदों को जीत का आशीर्वाद दीजिए और रायपुर नगर निगम के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोडि़ए हम रायपुर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जन सुविधाओं को तरस रही रायपुर निगम की जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता है ।


