छत्तीसगढ़राजधानी

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों को जिताने नेताओं ने किया सघन जनसंपर्क

गरियाबंद (मनोज वर्मा)। गरियाबंद में नगर पालिका चुनाव प्रचार जोर शोर से प्रारंभ हो गया है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा सांसद, विधायक, पूर्व सांसद व संगठन प्रदेश स्तर के मंत्री गरियाबंद में भाजपा के अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियों को जिताने के लिए सघन जनसंपर्क एवं रैली निकाल रहे हैं। गत दिनों श्रीमती रूप कुमारी चौधरी विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने गरियाबंद में नगर 15 वार्डों में सघन जनसंपर्क कर अध्यक्ष एवं पार्षदों को जीतने की अपील करते हुए तीसरी इंजन की सरकार बनाने को कहा। इस अवसर पर सुमित पारख, रिखीराम यादव, सुरेंद्र सोंटे, के आसिफ मेमन, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फार मेमन सहित आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button