देश / विदेश
नाबालिग लडक़ी का शव झाडिय़ों में मिला

कोलकाता। निकट न्यू टाउन इलाके में गत शुक्रवार को सडक़ किनारे झाडिय़ों के अंदर से एक नाबालिग लडक़ी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लडक़ी की गर्दन पर गला घोंटने और शरीर के कुछ हिस्सों पर खरोंच के निशान थे। उन्होंने बताया, आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लडक़ी बृहस्पतिवार देर रात लापता हो गई थी। अधिकारी ने बताया, लडक़ी आठवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई न करने पर मां के डांटे जाने पर वह घर से चली गई थी। कल रात करीब 10 बजे घर से निकलने से पहले उसने एक पत्र छोड़ा था। लडक़ी के परिवार के सदस्यों ने तडक़े साढ़े चार बजे न्यूटाउन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।



