
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद कुछ दिनों तक पारा में कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर और मध्य भागों में बदलाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है। वहीं दिन में गर्मी का ऐहसास होने लगा है।
प्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं अब ठंड की वापसी हो गई है। दोपहर से लेकर शाम तक गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर में गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने कूलर, पंखे की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।



