मनोरंजन

री-रिलीज होते ही छाई ‘सनम तेरी कसम’

Sanam Teri Kasam' became popular as soon as re-release

साल 2016 में रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 9 साल बाद इस फिल्म को री-रिलीज किया गया है, जो अब थियेटर्स में धूम मचा रही है। भले ही ये फिल्म 2016 में नहीं चल सकी हो, लेकिन अब इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने री-रिलीज होने के साथ ही दो दिन में 9 करोड़ कमा लिए हैं। इस रोमांटिक फिल्म को 7 फरवरी को री-रिलीज किया गया था, जिसकी कमाई ने सबको चौंका दिया है। खुद फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन भी फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन देखकर हैरान हैं।
मावरा होकेन ने भी सनम तेरी कसम की री-रिलीज को मिल रही प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें सिनेमाघरों में राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी ‘सनम तेरी कसम’ देखने वालों की भीड़ जमा है। इस फोटो में फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। ये देखने के बाद पाकिस्तान में बैठी नई-नवेली दुल्हनिया मावरा की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button