देश / विदेश

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी मात देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में नए जोश का संचार हुआ है। 27 साल बाद पार्टी को दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का मौका मिला है। बीजेपी दिल्ली की 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों के अंदर काफी गुस्सा था। ज्ञात रहे कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने बाद अपनी जीत तका जश्न मनाया।

पीएम मोदी के सुशासन मॉडल में लोगों का भरोसा

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के सवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व द्वारा फैसला लिया जाएगा। वहीं दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी के मुख्य कारण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सुशासन मॉडल में लोगों के भरोसे का परिणाम है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। हमने सीवर, पानी की समस्या, खराब सडक़ें और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया।
हम लोगों से जुडऩे और उन्हें यह समझाने में सफल रहे कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार लोगों की समस्याओं को सुलझा सकती है और राष्ट्रीय राजधानी को विकास के तेज़ रास्ते पर ले जा सकती है।

Related Articles

Back to top button