छत्तीसगढ़राजधानी

वंदेभारत ट्रेन चलने से रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान

भारतीय रेलवे जल्द ही नई टे्रन शुरू करने जा रही

रेलवे ने दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अब वन्देभारत एक्सप्रेस दौडऩे वाली है। भारतीय रेलवे जल्दी ही राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह रायपुर से होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी। इसके लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
बता दें कि ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर तक चलेंगी। हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है। रेलवे ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन रायपुर से जबलपुर के 410 किमी के लम्बे सफर को साथ घंटे में पूरा कर लेगी।
यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
इसके बाद यहां ट्रेन जबलपुर से अगले दिन सुबह पांच बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग होते हुए 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।
ज्ञात रहे कि रायपुर से जबलपुर जाने के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस ही चलती है। जिससे काफी यात्री इस टे्रन में सफर करते हैं। वहीं यह टे्रन काफी रस रहती है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वंदेभारत टे्रन चलने से रायपुरवासियों को सफर का आनंद आएगा।

Related Articles

Back to top button