देश / विदेश

एयरो इंडिया 2025 का आगाज

एसयू-57 और एफ-35 रहेंगे आकर्षण का केंद्र

बंगलूरू। एयर शो एयरो इंडिया 2025 का आज से बंगलूरू में आगाज हो गया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह येलहंका वायुसेना स्टेशन पर आयोजित एयरो इंडिया 2025 में शिरकत की है। एयरो इंडिया 2025 का आयोजन आज से 14 फरवरी तक किया जाना है। इस आयोजन में भारत की रक्षा ताकत का प्रदर्शन मुख्य आर्कषण होगा। एयरो इंडिया 2025 एशिया की शीर्ष एयरोस्पेस प्रदर्शनी का 15वां संस्करण है।
बता दें कि, इस कार्यक्रम में रक्षा क्षेत्र से जुड़े स्वदेशी उत्पादों और तकनीक का खास तौर से प्रदर्शन किया जा रहा है। तो वहीं बेहद मारक क्षमताओं से लैस दुनिया के दो सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, रूसी एसयू-57 और अमेरिकी एफ-35 लाइटनिंग-2 पहली बार एयरो इंडिया शो में हिस्सा ले रहे है। एयरफोर्स स्टेशन येलहंका में आयोजित हो रहे एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. का स्वदेशी यूटिलिटी हेलिकॉप्टर आकर्षण का केंद्र है।
वहीं एयरो इंडिया 2025 से पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौ फरवरी को बेंगलूरू में फिजी गणराज्य के रक्षा और वयोवृद्ध मामलों के मंत्री पियो टिकोदुआदुआ और दक्षिण सूडान के रक्षा और वयोवृद्ध मामलों के मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थॉन जे बालोक के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

Related Articles

Back to top button