छत्तीसगढ़राजधानी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की

Collector and District Election Officer Deepak Agarwal appealed to all the voters of urban bodies to vote compulsorily

गरियाबंद 10 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत गरियाबंद जिले के नगरीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी को मतदान केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के 6 नगरीय निकायों के 15-15 मतदान केन्द्रों में 11 फरवरीको मतदान होगा। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिये गर्व की बात है कि हमें नगरीय क्षेत्रों में मतदान करने का मौका मिल रहा है। गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा मतदान हेतु समस्त व्यवस्थाएं मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित की गई है। आपके मतदान से न केवल लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी, अपितु इससे जिले का मान भी बढ़ेगा। आप सभी से विनम्र अपील है कि 11 फरवरी दिन मंगलवार को आप सभी अपने परिवार, इष्ट मित्रों तथा आस-पास के लोगो के साथ मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button