
गरियाबंद (मनोज वर्मा)। नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन जिला मुख्यालय गरियाबंद की नगर पालिका सीट जितने भाजपा ने दिनभर डोर टू डोर सम्पर्क किया।
इस दौरान जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी ने कहा कि गरियाबंद की जनता का उत्साह बता रहा है कि गरियाबंद नगर पालिका में फिर से सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी ने महिलाओं, युवाओं, गरीब हर गर्व के विकास के लिए काम किया है। मोदी की गांरटी को पूरा कर दिखाया है। जनता फिस से जिताने उत्साहित है। वही निकाय प्रभारी ने कहा कि भाजपा विकास की पहचान है। महतारी वंदन से महिलाओं का जीवन संवर रहा है। महिलाए आत्मनिर्भर हुई है। उन्होने कहा कि नगर की महिलाए ही भाजपा के जीत का आधार बनेगी। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की गति दुगुनी होगी।
इस दौरान अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव ने आम नागरिकों का अभिवादन करते हुए कहा कि मै गरीब परिवार का बेटा हूूॅ, पार्टी संगठन ने मुझे आप सब के सेवा के लिए अवसर दिया। आप सब का आर्शीवाद मिल तो नगर को विकास के ऊॅचाईयो तक ले जाने जी जान से मेहनत करूंगा। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। अनेक योजनाए चलाई जा रही है। गरियाबंद में भाजपा जीती तो ट्रिपल इंजन की सरकार आपके विकास की चिंता करेगी। नगर में सडक़, नाली, बिजली, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओ का विस्तार होगा।
इस अवसर पर मुरलीधर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अजय रोहरा, प्रशांत मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, प्रहलाद ठाकुर, युगल समदरिया, विनय दासवानी, अमित बखारिया, प्रतीत तिवारी, नमन सेन, योगेश निषाद, आनंद ठाकुर, मुकेश सिन्हा, पुष्पक देवांगन, परमानंद नेताम, नूतन देवांगन, राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



