छत्तीसगढ़

जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान संपन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों, प्रबुद्धजन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी मतदान दलों एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा प्रबंध में लगे पुलिस के जवानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा है कि सभी के साझा प्रयासों और सहयोग से ही जिले में शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न हो सका है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य सभी वर्गों की सराहनीय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button