तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। नगर पालिका परिषद का चुनाव 11फरवरी को सम्पन्न हो गया हैं और 15 फरवरी को मतगडऩा होनी हैं। इसके लिए बद्री नारायण बगडिय़ा स्कूल में कल सुबह से मतगडऩा चालू हो जाएगी। ऐसी परिस्थिति में भाजपा से श्रीमतीचंद्रकला वर्मा, और निर्दली दीपक साहू काँच का गिलास छाप, कांग्रेस से लक्समीनारायण वर्मा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से संतोष यदु, भ्रस्टाचार मुक्ति मोर्चा से गौकरण निषाद सिलेंडर छाप, और शिवसेना मसाल छाप से सुमंत कश्यप आदि लोगों का दिल की धडक़न तेज हो गई हैं । क्योकि कल कौन होगा? तिल्दा नेवरा पालिका का अध्यछ इसका फैसला हो जायेगा।
इसी तरह कई वार्डो में रोमाँचक मुकाबला है। वार्ड 3 भाजपा से रवि सेन और निर्दली बबन लालवानी मशीन छाप के बीच टककर नजर आ रही हैं। वार्ड क्रमांक 5 में दिनेश पंजवानी भाजपा और राजेश कोटवानी कांग्रेस के बीच, वार्ड 6 में कांग्रेस के मेघानी और जोहार पार्टी के पूर्णिमा राकेश साहू के बीच मुकाबला, वार्ड 7 भाजपा सतीश निषाद, कांग्रेस मोती हिंदुजा, वार्ड 8 भाजपा मीरा साहू, निर्दली श्रीमती नोहर वर्मा, वार्ड 9 भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, वार्ड 10 त्रिकोणीय मुकाबला, वार्ड 11 त्रिकोणीय, वार्ड 12 निर्दली लक्ष्मी विजय वैष्णव, पारुल भाजपा, वार्ड 13 कांटे की टककर भाजपा, कांग्रेस, वार्ड 14 कांग्रेस पप्पू नामदेव, भाजपा लुकराम, वार्ड 15 कांग्रेस और भाजपा मुकाबला, वार्ड 16 कांग्रेस किरण बाला, निर्दली शिव, निर्दली नसिने, वार्ड 17 कांग्रेस भूषण, भाजपा पैकरा, वार्ड 18 पूर्णिमा सेन कांग्रेस, भाजपा श्रीमती तिवारी, आदि कुछ वार्डो में रुझान निर्दली की ओर ज्यादा दिखाई दे रहे है।


