
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सौरभ जैन की पत्नी रानी जैन ने मिशन वार्ड क्रमाँक 21 से पार्षद पद के लिए चुनाव जीत गई है और उन्हें वार्डवासियों का स्नेह व भरपूर प्यार मिल रहा हैं। कांग्रेस की श्रीमती मंडले को हराकर नगर पालिका परिषद के वार्ड 21 में कमल खिलाने में अहम भूमिका अदा की है। रानी सौरभ जैन ने कार्यकर्ताओं और वार्ड के लोगों के प्रति आभार व्यक्त की हैं।



