छत्तीसगढ़

चुनाव के अंतिम चरण में कोटा और तखतपुर के मतदाता करेंगे 23 को मतदान

बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर में चुनाव होंगे। कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोटा में 104 एवं तखतपुर में 124 ग्राम पंचायत है, जिनमें 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कोटा के 299 एवं तखतपुर के 398 मतदान केंद्र शामिल हैं।
कोटा में कुल 75 हजार 51 पुरूष मतदाता एवं 75 हजार 852 महिला मतदाता और 5 तृतीय लिंग के मतदाता है। इसी प्रकार तखतपुर में 1 लाख 5 हजार 340 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 948 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता हैं जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

Related Articles

Back to top button