छत्तीसगढ़राजधानी

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Congress protested against ED action

गरियाबंद (मनोज वर्मा)। प्रदेशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। गरियाबंद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस नेताओं को ईडी का डर दिखाकर दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बस्तर में लोहा निकालने के लिए फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज और अन्य नेता कर रहे थे। इसी कारण, भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर कवासी लखमा को जेल भिजवा दिया और दीपक बैज के घर की रेकी करवाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे बस्तर की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि वे इस तरह की कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं और जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-संजय नेताम प्रेम सोनवानी सन्नी मेमन राजेश साहू बीरु यादव मुकेश राम टेके मुकेश पांडेय छगन यादव रमन कुकरेजा नादिर कुरैशी योगेश बघेल जुनैद खान वरुण ध्रुव राहुल नीलमलकार यसु कवर लक्ष्मी कवर प्रयाल्द यादव पिंटू यादव सीता राम यादव वीरेंद्र धुरु थे।

 

Related Articles

Back to top button