छत्तीसगढ़राजधानी

सडक़ पर मनाया जन्मदिन, 2 दोस्तों के साथ महापौर का बेटा गिरफ्तार…

Mayor's son arrested along with 2 friends for celebrating birthday on road...

रायपुर। रायपुर मेयर के बेटे ने सडक़ पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मामले में अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस प्रतिबंधात्मक धाराओं में अलग से कार्रवाई कर रही है।
उल्लेखनीय है कि, रायपुर मेयर मीनल चौबे के बेटे मृणांक चौबे ने सडक़ में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस मामले में पुलिस ने मृणांक चौबे और उसके दो दोस्त पिंटू चंदेल और मनोज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, मैंने वीडियो देखा जो मेरे घर के सामने की है। मेरे बेटे का जन्मदिन था, उसने सडक़ पर केक काटा है। मैंने आज सुबह ही अखबार में पढ़ा कि, हाईकोर्ट ने सडक़ों पर केक काटने से मना किया है। जो भी हुआ गलत हुआ है मैंने अपने बेटे को समझाइश दी है।
मेयर मीनल चौबे ने आगे कहा कि, मैं शासन-प्रशासन का पूरा सम्मान करती हूं। अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से कोई परेशानी हुई होगी तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। सभी के बच्चों को यह समझना होगा कि, सडक़ पर नहीं घर के अंदर केक काटना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि, दोबारा ऐसा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button