खेल

भारत ने तीसरी बार जीता चैंपिंयस ट्रॉफी का खिताब

न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

दुबई। भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया।
टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया।

Related Articles

Back to top button