छत्तीसगढ़

झारखंड में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या; सीपत यूनियन एसोशिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

सीपत यूनियन एसोशिएशन ने डीजीएम की हत्या पर कहा- घटना स्तब्ध करने वाली, कर्मचारियों की सुरक्षा है सर्वोपरि

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सोमवार को एनटीपीसी यूनियन एसोशिएशन के कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ विशाल कैंडल मार्च निकालकर हजारीबाग पकरी बरवाडीह एनटीपीसी कोल परियोजना में डीजीएम के पद पर पदस्थ स्व: कुमार गौरव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विदित हो कि स्व: कुमार गौरव जो कि झारखंड में स्थित केरनदारी एनटीपीसी कोल परियोजना में डीजीएम के पद पर पदस्थ थे। उनको कार्यालय जाते समय अज्ञात लोगों ने 8 मार्च 2025 को बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को बड़ी संख्या में यूनियन एसोशिएशन के कर्मचारियों ने अपने परिजनों के साथ एनटीपीसी टाउनशिप फव्वारा चौक में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सरकार से उनके हत्यारों को शीघ्र पकडक़र सजा दिलवाने तथा कुमार गौरव के आश्रितों को एनटीपीसी मे स्थायी रोजगार की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी पिछले 50 वर्षों से भारत को निर्बाध रूप से बिजली प्रदान कर रही है और देश विदेश में हर चार घरों में से एक को रोशन कर रही है। पिछले दो दशकों में एनटीपीसी ने हर घर को सस्ती बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कोयला खनन में भी कदम रखा है। इस वीभत्स हत्याकांड जिसमे हमारे सम्मानित एनटीपीसी कर्मचारी स्वर्गीय कुमार गौरव को कार्यालय जाते समय बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। एनटीपीसी के इतिहास मे इस तरह घटना आज तक कभी नहीं हुई है। इस घटना के कारण एनटीपीसी कर्मचारियों और उनके परिवार का झारखंड सरकार के प्रशासन पर भरोसा खत्म हो गया है। सीपत एनटीपीसी यूनियन एसोशिएशन के कर्मचारियों ने घटना की घोर निंदा करते हुए कुमार गौरव को न्याय दिलाने सरकार से मांग की एवं उनके परिजनों को परियोजना में नौकरी देने की मांग की। एसोशिएशन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हम उनके परिजनों के साथ हैं। हम अपने कर्मचारियों पर हिंसा के इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जो राष्ट्र को 24 गुणा 7 विश्वसनीय, सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के मिशन मोड पर हमेशा काम करते हैं। हमारे एनटीपीसी कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि वे सुरक्षित वातावरण में काम करें। इस दौरान एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा , महासचिव सुरेश भूखिया, इंटक अध्यक्ष सलीम विरानी, महासचिव ललित पगारे, सहित बड़ी संख्या में यूनियन एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button