छत्तीसगढ़राजधानी

परसवानी में निर्विरोध उपसरपंच बने नरेन्द्र कुमार साहू

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र कुमार)। ग्राम पंचायत परसवानी वि.ख. सिमगा में आज उप सरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमत के साथ सम्पन्न हुआ । जिसमें निर्विरोध उप-सरपंच नरेंद्र कुमार साहू को चुना गया ।
ग्राम पंचायत में उपस्थित समस्त ग्रामवासी और चुनाव संचालन दल के रूप पीठासीन अधिकारी श्री ध्रुव, सहायक पीठासीन अधिकारी जितेंद्र पटेल, प्रभारी सचिव श्रीमती सरिता साहू और नवनिर्वाचित सरपंच श्रीप्रेमलाल ध्रुव सहित वार्ड के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी युवा साथी, बुजुर्ग, महिला, माताएं सभी में हर्ष और उल्लास की लहर देखने को मिला । यह जानकारी ग्राम के युवा साथी के. डी.साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button