छत्तीसगढ़

निर्वाचित जनपदों में जिम्मेदारी देकर मस्तूरी विधानसभा में पेश की एकता की मिसाल

क्षेत्र का विकास मेरा प्राथमिकता: नितेश

-मस्तूरी जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष का प्रथम सीपत आगमन पर सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने किया आतिशी स्वागत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तूरी जनपद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितेश सिंह के प्रथम सीपत आगमन पर गुरुवार को सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने नवाडीह चौक पर अभिलेश यादव , सीपत जनपद सदस्य मनोज खरे , सीपत सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार व मस्तूरी विधानसभा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ फटाखा फोडक़र फूलमाला से भव्य आतिशी स्वागत किया।
इस मौके पर उनके साथ मस्तूरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती परमेश्वर सोनवानी भी साथ रही। स्वागत के बाद नवाडीह चौक जनपद सदस्य मनोज खरे के कार्यालय के सामने क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य का साल श्री$फल व फूलमाला से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या , रेवाशंकर साहू , मनोज खरे , देव सिंह पोरते , उषा कैवर्त सहित सहित अन्य सभी निर्वाचित जिला व जनपद सदस्यों का सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने आत्मीय सम्मान किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितेश सिंह का गुड़ी, हिंडाडीह , खम्हरिया सहित जगह-जगह विभिन्न ग्रामों में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला खोंधरा पहुंची। इसके बाद उपाध्यक्ष नितेश के वनांचल ग्रामो में पहुंचने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने कहा कि जनता के इस सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। निश्चित ही मैं जनता के हर उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मस्तूरी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोडूंगी। जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि मस्तूरी विधानसभा के पूरे 25 जनपदों ने हमे निर्विरोध व एकजुटता के साथ सहयोग की भावना को लेकर हमे इस पद का दायित्व सौंपा है। क्षेत्र को गौरवांवित किया है। हम सब मिलकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे। सभी सामंजस्य , एकता व भाईचारे के साथ मस्तूरी के निर्वाचित सदस्यों ने हमे यह जिम्मेदारी देकर एकता की मिसाल पेश की है। निश्चित ही हम सबको साथ लेकर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।
इस आवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष भोई , राज्यवर्धन कौशिक, मन्नू सिंह , बलराम पाटनवार , मदनलाल पाटनवार हरिश्चन्द्र श्रीवास , हरिकेश गुप्ता, पंकज राठौर , ललित यादव, तुषार चंद्राकर , गोपी धीवर , प्रितेश पनौरे , दीपक यादव , विनोद यादव, वीरेंद्र लैहर्षण , ललित भोई , उमेश कश्यप सहित सभी दल के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button