ब्लॉक अध्यक्ष प्रितेश के नेतृत्व में जनपद उपाध्यक्ष नितेश का जोरदार स्वागत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। समीप के ग्राम राक में सीपत ब्लॉक यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रितेश पनौरे के नेतृत्व में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह शामिल हुए।
सीपत यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रितेश पनौरे के नेतृत्व में उपाध्यक्ष नितेश सिंह का फूलमाला से जोरदार स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि युवावों को साथ लेकर क्षेत्र में विकास की धारा बहाएंगे और मस्तूरी को प्रदेश में एक नई पहचान दिलाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विक्रम प्रताप सिंह सरपंच ग्राम पंचायत रॉक ओम प्रकाश बंजारे पूर्व विधायक प्रत्याशी जयजयपुर विधानसभा विशिष्ट अतिथि देवी कुर्रे जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजू सूर्यवंशी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर , रेवाशंकर साहू जनपद सदस्य , साहिल मधुकर सरपंच सरगवा , रूपचंद रात्रे सरपंच देवरी ,शैलेन्द्र कुमार सरपंच प्रतिनिधि रलिया , अश्वनी पटेल उपसरपंच रलिया , सुनील कुमार मीडिया संयोजक मस्तूरी ,सुरेंद्र राठौर उपसरपंच प्रतिनिधि रॉक , द्वारिका लस्कर जिला महासचिव युवा कांग्रेस , विनोद राठौर, केदार सूर्यवंशी, मनोज सूर्यवंशी, गंगाधर, दिनेश कुमार,रितेश अंचल, अविनाश भाई, प्रतीक सूर्या, अखिलेश राठौर, चमन सिंह बर्मन, आलोक सिदार, निखिल भट्ट, आदर्श यादव, संजू खरे, जय ठाकुर , हिमांशु डोंगरे, अभय सहित बड़ी संख्या में युवा संगठन के लोग उपस्थित रहे।



