छत्तीसगढ़राजधानी

सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सौम्या चौरसिया, 4 आईपीएस समेत 7 पुलिस अफसर के घर दी दबिश

रायपुर। सीबीआई ने आज बुधवार को महादेव सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग- भिलाई समेत 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर आवास और रायपुर स्थित सरकारी बंगले पर दबिश दी है। वहीं उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा, उनके दो ओएसडी, उनकी उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के सेक्टर पांच स्थित आवास, भिलाई में केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी, चार आईपीएस अधिकारी सहित पुलिस ऑफिसर्स के घर सीबीआई ने रेड मारी है।
सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के निवास पर भी छापा मारा है। टीम ने जिन आईपीएस के घर रेड मारी है, उनमें पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, रायपुर के पूर्व एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक पल्लव शामिल हैं। इसके अलावा एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव के साथ टीआई गिरीश तिवारी के घर भी सीबीआई ने दबिश दी है। वहीं केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी के घर भी सीबीआई ने रेड मारी है।

Related Articles

Back to top button