छत्तीसगढ़

भाजपा जिला अध्यक्ष पावले ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर क्षेत्र से संबंधित विषयों पर की चर्चा

मनेंद्रगढ़ (मृत्युंजय चतुर्वेदी)। एमसीबी जिले में आयोजित एक दिवसीय प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने मनेंद्रगढ़ पहुंचकर यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही महामहिम राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शुरू किए गए अभियान में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया एवं प्रकृति के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी का संदेश देते हुए एक पेड़ लगाने की बात कही।
28 मार्च को सुबह साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड हसदेव एरिया के भीआईपी रेस्ट हाउस लेदरी में महामहिम राज्यपाल श्री डेका को एमसीबी जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षा श्रीमती चंपादेवी पावले ने एक प्रतिनिधि मंडल लेकर लेदरी एसीसीएल रेस्ट हाउस लेदरी में महामही राज्यपाल रमेन डेका को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए जिले के विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा की । मुलाकात के दौरान बतौर भाजपा प्रतिनिधि मंडल से श्रीमती चंपाद़ेवी पावले के साथ नगर पंचायत लेदरी के अध्यक्ष विजय राणा ,मृत्युंजय मुखर्जी ,राहुल सिंह, नीरज अग्रवाल, गौरव जनजाति के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सभापति चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा लेदरी मंडल अध्यक्ष बबीता सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button