सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि सीखने की इच्छा और निरंतर प्रयासों से मिलती है: सरस्वती सोनवानी
वीरानी पब्लिक हॉयर सेकंडरी स्कूल में ग्रेजुएशन डे का आयोजन , मेधावी बच्चे हुए सम्मानित


सीपत (हिमांशु गुप्ता)। बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि सीखने की इच्छा और निरंतर प्रयासों से मिलती है। उक्त वक्तव्य वीरानी पब्लिक हॉयर सेकंडरी स्कूल सीपत में शनिवार को आयोजित ग्रेजुएशन डे के अवसर पर मस्तूरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी ने कही।
उन्होंने बच्चों के उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए कहा आगे कहा कि विरानी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने यह विश्वास पैदा कर दी है कि आज की शिक्षा कम्प्यूटर युग के साथ यह शिक्षा ज्ञान संस्कार का जरूरी है । शिक्षा विकास की नींव है इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। पालक बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने कोई भी कोताही न बरतें। हम आपका हरसंभव मदद करेंगे। श्रीमती सोनवानी ने कहा कि बच्चों का भविष्य उनकी नींव का पता शुरुआत में पता चल जाती है जब नन्हे मुन्हें बच्चे के द्वारा मंच पर अपनी ऐसी प्रस्तुति देते है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मस्तूरी नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती परमेश्वर बिंझवार, इंटक यूनियन एसोसिएशन एनटीपीसी के अध्यक्ष सलीम विरानी , शाला के प्राचार्या श्रीमती तारा गिरी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अतिथियों ने एकेडमिक शिक्षा सत्र 2023 – 24 के प्रतिभावान छात्रों को एवं 2024- 2025 में खेलकूद गतिविधियों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आए छात्रों को प्रशस्ति पत्र व फील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ग्रेजुएशन डे पर अपने नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी प्रस्तुति देकर कार्यकम का उत्साहवर्धन किया। सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्राचार्या श्रीमती तारा गिरी ने कहा कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करने उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के मकसद से करवाई गई है। इस तरह के समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है जो उन्हें जिंदगी में आगे बढऩे तथा सफलता की बुलंदियां छूने में मदद करता है। इस अवसर पर परमेश्वर सोनवानी राजू सूर्यवंशी, पत्रकार हिमांशु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, वीरेंद्र रात्रे, लॉरेंस मेहता सहित प्रांगण में बड़ी संख्या में अभिभावको उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन आरती गुप्ता , योगिता पटेल , सुमन केवट , विमल तिवारी व आभार व्यक्त प्रदीप पांडेय ने किया।



