छत्तीसगढ़

सीपत पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा में की ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई

332 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। अवैध शराब को लेकर सीपत पुलिस ने दर्राभांठा में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो महिला सहित कुल चार आरोपियों पर कार्यवाही की है।
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को रात्रि ग्राम दर्राभाठा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण करने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने सदलबल ग्राम दर्राभाठा के सिदार मोहल्ला में रेड कार्यवाही की। वहां दो पुरूष शिवनंदन सिदार उम्र 43 साल से 110 लीटर व विरेंद्र सिदार उम्र 42 साल से 92 लीटर एवं दो महिला श्रीमती जय कुमारी सिदार उम्र 26 साल से 80 लीटर व श्रीमती संतोषी सिदार उम्र 26 साल से 50 लीटर सहित कुल 332 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीबन एक लाख रूपये एवं महुआ शराब बनाने का बर्तन डेकची, गैस सिलेंडर, चूल्हा को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 34(2), 34(1)(च) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, कौशल प्रसाद वस्त्रकार, मनहरण सिंह आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, ज्ञानेश्वर याद, रामचंद्र उईके, मुरीत राम बघेल, लक्ष्मण चंद्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button